1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. साड़ी पहन बल्ला लेके मैदान पर उतरी मिताली राज

साड़ी पहन बल्ला लेके मैदान पर उतरी मिताली राज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
साड़ी पहन बल्ला लेके मैदान पर उतरी मिताली राज

गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रही हैं। बता दे, मिताली ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘साड़ी बहुत कुछ कहती है आपसे भी अधिक।

https://www.instagram.com/p/B9UVMI8pXiv/?utm_source=ig_web_copy_link

यह आपको कभी भी फिट होने के लिए नहीं कहती। चलिए इस वीमेन डे एक अनमोल चीज की शुरूआत करते हैं। इस वीमेन डे अपनी शर्तों पर जीना शुरू करते हैं।’ मिताली के इस वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

तो वहीं एक ट्विटर यूजर एनी सिंह ने कहा, ‘कहां हैं वे लोग जो पश्चिमी सभ्यता केआदी हो गए हैं।’ कौन कहता है कि साड़ी पिछड़ा पहनावा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, मिताली रूढ़ियों को तोड़ रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपने साबित कर दिया कि ऊंचाई पर जाने का मतलब अपनी चॉइस को महत्व देना है न कि केवल बलिदान देना।’

बता दे, मिताली ने पिछले साल ही इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह अभी महिला वनडे टीम की कप्तान हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...