1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. फाल्गुन अमावस्या के चमत्कारिक उपाय जो बदल देंगे आपकी किस्मत

फाल्गुन अमावस्या के चमत्कारिक उपाय जो बदल देंगे आपकी किस्मत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फाल्गुन अमावस्या के चमत्कारिक उपाय जो बदल देंगे आपकी किस्मत

पंचांग के अनुसार 12 माह के हर माह में 1 पूर्णिमा और 1 अमावस्या आती है और इस महीने 23 फरवरी को फाल्गुन माह की अमावस होगी जिसके बाद शुक्ल पक्ष आरंभ हो जाएगा। यूँ तो हर माह की अमावस ख़ास होती है लेकिन फाल्गुन माह की अमावस की महिमा ही अलग है।

इस बार फाल्गुन अमावस्या 23 फरवरी 2020 रविवार को है। अमावस्या की तिथि 22 जनवरी 2020, शनिवार को शाम 7 बजकर 3 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन यानी 23 जनवरी 2020, रविवार को सुबह 3 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होने वाली है।

आज इस लेख में हम आपको बताने वाले है कि फाल्गुनी अमावस्या के दिन किये जाने वाले कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिनको अपना कर आप अपनी किस्मत चमका सकते है और देवताओं को प्रसन्न कर सकते है।

इस दिन आपको किसी पीपल के पेड़ के पास जाकर अपने पितर और देवताओं का ध्यान करते हुए काले तिल, चीनी, चावल, जल तथा पुष्प अर्पित करें और ‘ॐ पितृभ्य: नम:’ मंत्र का जाप करें। पीपल की 7 परिक्रमा लगाएं। इससे आपको पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

माना जाता है कि अगर अमावस्या के दिन आप भगवान सूर्यनारायण का ध्यान करते हुए तांबे के लोटे में जल लेकर थोड़ा सा कुमकुम डालकर ॐ सूर्याय नम: का जाप करते हुए सूर्य नारायण को अर्पित करे तो इस दिन आपको देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

अमावस्या का दिन शनि देव का दिन भी माना जाता है। इसलिए शनि मंदिर में जाकर शनि की पूजा करके उन्हें नीले पुष्प, काला कपड़ा और सरसों का तेल अर्पित करें और शनि स्तोत्र का पाठ करे, इससे आपको शनि देव की कृपा प्राप्त होगी और अगर आप शनि की साढ़े साती से पीड़ित है तो भी इसमें आपको राहत मिलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...