1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मीका सिंह ने कंगना को दी सलाह, कहा- आप टैलेंटेड लड़की हो आप एक्टिंग करो ना यार..

मीका सिंह ने कंगना को दी सलाह, कहा- आप टैलेंटेड लड़की हो आप एक्टिंग करो ना यार..

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मीका सिंह ने कंगना को दी सलाह, कहा- आप टैलेंटेड लड़की हो आप एक्टिंग करो ना यार..

देश में इन दिनों किसानों के प्रदर्शन का मुद्दा गर्माया हुआ है। वहीं इस मामले पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्रिटीज भी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। बीते दिनों इस पर एक्ट्रेस कंगना रनौत की प्रतिक्रिया जबरदस्त सुर्खियों में रही।

गुरुवार को कंगना की प्रतिक्रिया पर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने नाराजगी जाहिर की थी। वहीं आज यानी शुक्रवार को जाने-माने सिंगर मीका सिंह नें कंगना रनौत के पोस्ट पर उनकी क्लास लगा दी। मिका सिंह ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में कंगना को एक्टिंग पर फोकस करने की सलाह तक दे डाली है।

दरअसल, कंगना रनौत ने किसानों के प्रदर्शन पर जो ट्वीट किया थाउसके लिए उन्हें लीगल नोटिस देने की खबरें आईं। इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने ट्विटर पर पोस्ट किया- ‘फिल्म माफिया ने मेरे ऊपर कई केसेस फाइल किए हैं। बीती रात जावेद अख्तर ने एक और केस कर दिया।

महाराष्ट्र सरकार हर घंटे एक केस फाइल कर रही है अब पंजाब में कांग्रेस ने भी ये गैंग ज्वाइन कर लिया है। लगता है मुझे महान बनाकर दम देंगे..शुक्रिया’। वहीं कंगना के इस पोस्ट पर मीका सिंह ने प्रतिक्रिया दी।

मीका सिंह ने लिखा- ‘पर बेटा आपका टारगेट क्या है ये तो समझ आए, आप टैलेंटेड लड़की हो आप एक्टिंग करो ना यार… अचानक इतनी देश भक्ति वो भी ट्विटर और न्यूज पे’।

सिर्फ यही नहीं मिका ने कंगना को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने कंगना को सामाजिक कार्य में आमंत्रित किया है. इसके साथ ही ये भी साफ कर दिया है कि उन्हें कंगना से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कंगना ने भले ही माफी नहीं मांगी लेकिन उन्होंने वो ट्वीट डिलीट कर दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...