1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. सर्जरी के बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर के मैदान पर लौटने पर लगी अटकलें

सर्जरी के बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर के मैदान पर लौटने पर लगी अटकलें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सर्जरी के बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर के मैदान पर लौटने पर लगी अटकलें

टीम इंडिया के अनुभवी और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर इन दिनों चोट से जूझ रहे हैं। हाल ही में भुवनेश्वर कुमार लंदन से स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी का सफल इलाज कराकर भारत लौटे हैं। बीसीसीआई ने बताया कि उनके मैदान पर लौटने की अभी तक कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। बीसीसीआई ने कहा कि भुवनेश्वर इंडियन प्रीमीयर लीग के दौरान मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

भुवनेश्वर अब बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे। इस चोट के चलते उनको न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी टीम में जगह नहीं मिल पाई है। भुवनेश्वर की सर्जरी के दौरान टीम इंडिया के फिजियोथेरेपिस्ट योगेश परमार भी उनके साथ रहें, उन्होनें कहा कि भुवनेश्वर की सर्जरी का सफलता पूर्वक इलाज हो गया है लेकिन वो अभी टीम में वापसी के लिए पूरी तरह से फिट नही हैं।

बीसीसीआई बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा कि स्पोर्ट्स हर्निया होने से पेट के नीचले हिस्से में दर्द होता है आगे उन्होनें कहा कि आराम के साथ दर्द तो कम हो जाता है लेकिन मैदान पर उतरने के साथ ही ये दर्द दोबारा शुरू हो जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...