महाशयां दी हट्टी’ के मालिक व सीईओ महाशय धर्मपाल गुलाटी का 97 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है। लोग पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित कर रहे हैं।
एमडीएच मसाले के मालिक धर्मपाल गुलाटी के निधन को लेकर बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने भी ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि दादाजी, जिनकी तस्वीरें कई मां अपे किचन में रखती हैं। इसके साथ ही तहसीन पूनावाला ने कहा कि उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
The "grand-dad" or "Dadaji" whose pictures most of our moms had in their kitchens and owner of the famous Masala Brand "MDH" – Dharampal Gulati passed away at 98. He will be missed! What a journey he had..so
One more time in his memory….
"MDH MDH"
Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/ShngtWhRGh— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) December 3, 2020
महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन को लेकर किया गया तहसीन पूनावाला का ट्वीट सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। साथ ही यूजर इसपर कमेंट भी कर रहे हैं।
अपने ट्वीट में उन्होंने महाशय धर्मपाल गुलाटी को याद करते हुए लिखा, “दादाजी, जिनकी तस्वीरें मां अपने किचन में रखती हैं और मशहूर मसाला ब्रांड एमडीएच के मालिक, धर्मपाल गुलाटी जी ने 97 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा> क्या सफर था उनका, इसलिए उनकी याद में एक बार और…एमडीएच एमडीएच. ओम शांति।