1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. जन्मदिन पर मयंक अग्रवाल की लौटी फॉर्म नाबाद बनाए 81 रन

जन्मदिन पर मयंक अग्रवाल की लौटी फॉर्म नाबाद बनाए 81 रन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जन्मदिन पर मयंक अग्रवाल की लौटी फॉर्म नाबाद बनाए 81 रन

टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अपने जन्मदिन के मौके पर सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए 81 रन बनाए।

भारत और न्यूजीलैंड इलेवन के बीच खेले गए तीन दिवसीय अभ्यास मैच के आखिरी दिन भारत ने 4 विकेट खोकर 253 रन बनाए।

रविवार को टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। मयंक ने 99 गेंदो पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 81 रनों की पारी खेली हाला की मयंक 81 रन पर रिटायर हुए।

ऋषभ पंत ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदो पर 70 रनों की पारी खेली। मैच को लंच के एक घंटे बाद समाप्त कर दिया और यह मैच ड्रा रहा।

टीम इंडिया और टीम प्रबंधन ने 21 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले राहत की सांस ली है। क्योंकि ऋषभ और मयंक फॉर्म में लौट रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...