मथुरा में राया क्षेत्र के मलेह के पास 20 जनवरी को तीन अज्ञात बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मारकर उसे सोना-चांदी के जेवर लूटकर मौके से फरार हो गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा। वहीं पुलिस इन बदमाशों की तालाश में जुटी हुई थी। वहीं पुलिस को मिली सूचना के आधार पर बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान मौके पर पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई बाइक और तमंचा बरामद किया। इन बदमाशों के पास से 11 हजार रूपये भी बरामद किए। पुलिस ने घायल बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय पुलिस ने इस मामले में बताया कि, 20 जनवरी को हुई घटना में दुकानदार गोली लगने से घायल हो गया था, और बीते शनिवार को दुकानदार की मौत हो गई। फिलहाल एक बदमाश पुलिस की गिरफ्त में है, और 2 की तलाश में पुलिस जुट हुई है ।