सांसद हेमा मालिनी तीन दिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंची, जहां उन्होंने अपने निवास पर जनता दरबार लगाया, और जनता की समस्याएं सुनी।

वही मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि भाजपा सरकार हर तरफ विकास कर रही है, हम लोग सबका साथ और सबका विकास साथ लेकर चल रहे हैं, मथुरा में सड़क बिजली पानी की व्यवस्था सही चल रही है,

सांसद हेमा मालिनी से जब पूछा कि लोग अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के पास जाते हैं, परंतु उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो कहा कि लोग अपनी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर मेरे पास आते हैं, उन समस्याओं को तो प्रधान या एमएलए भी देख सकते हैं, मुझे 4 साल के अंदर बहुत विकास करना है, मेरा ध्यान सिर्फ मथुरा को विकसित करने में लगा हुआ है, और मैं कुछ मथुरा के अंदर बड़ी चीजें करने वाली हूं।

लोग एक चिट्ठी देते हैं और समझते हैं कि चिट्ठी देते ही काम हो जाए, ऐसा नहीं होता हम उस चिट्ठी को संबंधित अधिकारी के पास भेजते हैं, और वहां से काम की रूपरेखा तैयार की जाती है उसमें थोड़ा समय लगता है,
छाता तहसील के लोगों की समस्याओं के बारे में बात की तो कहा कि लगातार लोग नई सेमरी गांव के पास रेल स्टॉपेज की मांग कर रहे हैं, और शुगर मिल को दोबारा से चालू करने की भी मांग कर रहे हैं, मैंने माननीय मुख्यमंत्री जी से भी चिट्ठी के माध्यम से कई बार बात की है, और डायरेक्ट भी बोला है शुगर मिल को लेकर कई बार बात हो चुकी है.

मैं हर प्रयास कर रही हूं मैंने चुनावी टाइम में लोगों से वायदा भी किया था, अगर शुगर मिल चालू नहीं हो पाता है तो मैं चाहती हूं कि छाता तहसील के अंदर कोई एक इंडस्ट्री आ जाए जिससे लोगों को रोजगार मिल जाए,