1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा: ट्रेन की चपेट में आने से 10 गोवंशो की मौत, 2 घायल

मथुरा: ट्रेन की चपेट में आने से 10 गोवंशो की मौत, 2 घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मथुरा: ट्रेन की चपेट में आने से 10 गोवंशो की मौत, 2 घायल

{ मथुरा से पवन शर्मा की रिपोर्ट }

मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र अंतर्गत मथुरा कासगंज रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे 10 गोवंशों की मौके पर मौत हो गई वही 2 गोवंश घायल हो गए।

एक साथ 10 गौ वंशो की मौत से धर्मप्रेमी जनता में आक्रोश फैल गया और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना पर तत्काल ही इलाका पुलिस मौके पर पहुँची ओर पुलिस ने पशु चिकित्सकों को भी घटना की सूचना दी।

सूचना पर जब तक पशु चिकित्सक मौके पर पहुँचे तब तक ट्रेन से कटकर 10 गौ वंश दम तोड़ चुके थे। एक साथ 10 गौ वंशो की मौत की गंभीरता को देखते हुए मृत गौवंश को तत्काल ही जेसीबी के माध्यम से हटवाया गया ओर जमीन में दफनाया गया।

वहीं घायल हुए गौवंशो का मौके पर पहुँचे पशु चिकित्सक डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। बताया गया है कि हादसा सुबह तड़के हुआ । बस गनीमत यह रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। जबकि दर्जनों की संख्या में गौ वंश ट्रेन की चपेट में आये थे ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...