1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. ऐसी स्त्री से शादी करने से सोया भाग्य जाग जाता है, जानें आचार्य चाणक्य की ये बातें

ऐसी स्त्री से शादी करने से सोया भाग्य जाग जाता है, जानें आचार्य चाणक्य की ये बातें

जो स्त्री धैर्यवान होती है वो किसी भी परिस्थिति में अपने जीवनसाथी का साथ नहीं छोड़ती है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऐसी स्त्री से शादी करने से सोया भाग्य जाग जाता है, जानें आचार्य चाणक्य की ये बातें

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य का नाम आते ही लोगो में विद्वता आनी शुरु हो जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वाता से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी पर बैठा दिया था। इस विद्वान ने राजनीति,अर्थनीति,कृषि,समाजनीति आदि ग्रंथो की रचना की थी। जिसके बाद दुनिया ने इन विषयों को पहली बार देखा है। आज हम आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के उस नीति की बात करेंगे, जिसमें उन्होने बताया है कि इन गुणों वाली स्त्री से शादी करने से सोया भाग्य भी जाग जाता है।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में बताया है कि जो स्त्री धैर्यवान होती है वो किसी भी परिस्थिति में अपने जीवनसाथी का साथ नहीं छोड़ती है। धैर्य रखकर किसी भी परिस्थिति से आसानी से निकला जा सकता है। ऐसी स्त्री से शादी करने से व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है।

वहीं उन्होने कहा है कि धार्मिक स्त्री से शादी करने से व्यक्ति का सोया भाग्य भी जाग जाता है। धार्मिक व्यक्ति कभी भी गलत मार्ग में नहीं चल सकता है। धर्म के मार्ग में चलने वाला व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।

आचार्य चाणक्य ने बताया है कि ऐसी स्त्री जो शांत रहती हो, जिसे गुस्सा नहीं आता हो, उससे शादी करने से व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है। क्रोध व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। क्रोध करने वाले व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जो स्त्री घर के बड़ों का सम्मान करे और छोटों से प्रेम करे, उससे शादी करने से भाग्यदोय हो जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...