मुंबई: ‘अलीगढ’, ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर मनोज बाजपेयी को एक्सपेरिमेंटल के तौर पर जाना जाता है। चाहे नेगेटिव रोले हो या फिर पॉजिटिव हर फिल्मों में अपनी धाक ज़माने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी के एक ट्वीट से उनके फैंस में खलबली मच गई।
द फॅमिली मैन अपना दमदार प्रदर्शन दिखाने वाले मनोज बाजपेयी ने ट्विटर पर लिखा है कि वो अपना घर बेचना चाहते हैं। हालाँकि ये मजाक में लिखा है या फिर सच में ऐसी बात है इस बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर उनके पसंदीदा एक्टर के साथ ऐसा क्या हुआ कि मनोज को घर बेचने की नौबत आ गई।
मनोज बाजपेयी ने ट्विटर पर लिखा, ”अपने बांद्रा वाले घर के लिए खरीददार ढूढ रहा हूं। कोई हो तो बताना।”
Apne Bandra wale ghar ke liye buyers dhoond raha hoon. Koi ho toh batana.
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) January 25, 2021
जहां एक तरफ लोग जानने को इच्छुक है कि आखिर ऐसी क्या बात हो गई, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मनोज का घर खरीदना चाहते हैं और ट्विटर पर ही एक्टर को रिप्लाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इसी बहाने कुछ लोगों को मीम बनाने का मौका भी मिल गया है। कुछ लोग मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे।
अगर बात करें मनोज के वर्कफ़्रंट की तो आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी जल्द ही वेब सीरिज ‘फैमिली मैन २’ में नजर आने वाले हैं। इसका टीजर भी रिलीज़ हो चुका है और फैंस को उनकी अगल सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें, इसका ट्रेलर 19 जनवरी को रिलीज होने वाला था लेकिन उसकी डेट आगे बढ़ा दी गई। मनोज के इस ट्वीट के बाद कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा कि अगर इसका ट्रेलर रिलीज हो जाए तो वो लोग घर खरीद लेंगे।