1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी: सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल का बड़ा बयान

मैनपुरी: सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल का बड़ा बयान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मैनपुरी: सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल का बड़ा बयान

{ मैनपुरी से अतुल की रिपोर्ट }

सपा के राष्ट्रीय महा सचिव प्रो. राम गोपाल यादव का शाहीन बाग में चल रहे CAA के विरोध में धरना प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान आया है , उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने दो मध्यस्थ नियुक्त कर दिये है तो वहाँ धरने पर बैठे लोगों को उनकी बात माननी चाहिये हालाँकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा भी है की सड़क रुकनी नही चाहिये सड़क पर भी सबका अधिकार है।

2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा समाजवादी पार्टी 2022 में पुनः बिना गठबंधन के भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है जिसे कोई नही रोक सकता ,जनता पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ है।

उन्होंने बयान दिया कि योगी जी की सरकार से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है, योगी सरकार में एक भी विकास का काम नही चल रहा है और सिर्फ वही काम चल रहा है जिसे अखिलेश यादव की सरकार में स्वीकृत किया था और जिसका पैसा अखिलेश की सरकार ने रीलिज किया था।

लॉ एन ऑर्डर को लेकर सपा नेता प्रो.रामगोपाल यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुये कहा MLA बलात्कार कर रहे है MP गुंडागर्दी कर रहे है अधिकारियों को पीट रहे है महिलाओं के साथ अत्याचार कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...