{महोबा से चंद्रशेखर नामदेव की रिपोर्ट }
महोबा जिले में एक रोडवेज बस और ऑटो में भीषण टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा घायल हो गए जिन्हें डायल 112 और एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया।

इस हादसे में 4 छात्राएं भी घायल हो गई जो एग्जाम देने जा रही थी जबकि 2 छात्राओं की हालत नाजुक होने पर झाँसी मेडिकल कालेज रिफर किया गया है।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के करहरा गांव के पास का है जहां आज सुबह रोडवेज बस और ऑटो में भीषण टक्कर हो जाने से ऑटो सवार सफाईकर्मी वीरू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जो ड्यूटी पर आ रहा था जबकि तुलाराम, मोहनी, मालती, जुनैद,ब्रजकिशोर, मोहित सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

इस हादसे में 4 छात्राएं भी घायल हो गई जो एग्जाम देने आ रही थी । घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और एम्बुलेंस द्वारा घायलो को जिला अस्पताल लाया गया जहां 2 छात्राओं की हालत नाजुक होने पर झाँसी मेडिकल कालेज रिफर किया गया है.
हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुँचकर घायलो के हाल जाने और बेहतर इलाज के निर्देश दिए ।