पिछले साल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था हाला की भारत यह मैच हार गया था। जिसके बाद से माही ने क्रिकेट मैदान से दूरियां बना ली। धोनी के फैंस को लगने लगा कि, अब माही का करियर खत्म हो जाएगा।
धोनी के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों का दौर अब खत्म होने जा रहा है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें, तो धोनी ने आईपीएल सीजन 2020 के लिए अपना प्लान तैयार कर लिया है। 1 मार्च से शुरू हो रहे चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप में धोनी जल्द ही जुड़ सकते है। बता दें इस बार आईपीएल के मुकाबले 29 मार्च से शुरू होंगे। इसके लिए सीएसके (CSK)ने भी अपने ‘थाला’ धोनी के स्वागत के लिए खास तैयारी कर ली है।