लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में एक कार्यक्रम में 11 बजे पहुंचेगें। अमित शाह कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे और सीएए को लेकर लोगों में फैले भ्रम को दूर करने का प्रयास करेंगे।

सीएए को लेकर आयोजित जनसभा में बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी मौजूद होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जनजागरूक सभा में शमिल होंगे। साथ ही अमित शाह के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी भी लोगों को संबोधित करेंगे।

वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समेत प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सीएम योगी के संबोधन के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता भी लोगों से संवाद करेंगे।
आपको बताते चलें कि, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर बीजेपी द्वारा जनजारूक अभियान चलाया जा रहा है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं ने इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही वह लोगों को सीएए के बारे में फैली अफवाह से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।