साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी दुख भरा रहा। जहा कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था, वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों ने अलविदा कह दिया।
साल 2021 बॉलीवुड के लिए खुशियों को मनाने का मौका लेकर आया है। हाल ही में खबर आई थी कि वरुण धवन अपनी मंगेतर नताशा दलाल संग करने जा रहे हैं, अब खबर है कि हरमन बावेजा ने भी सेहरा बांधने की तैयारी कर ली है।
एक मीडिया हाउस के अनुसार, लव स्टोरी 2050 के एक्टर रहे हरमन बावेजा अपनी मंगेतर साशा रामचंदानी से मार्च में शादी करने जा रहे हैं। बता दें, हरमन और साशा ने दिसंबर 2020 में चंडीगढ़ में सगाई की थी।अब सूत्रों से खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी ने अपनी शादी की डेट का फैसला कर लिया है। ये जोड़ी मार्च 2021 को कोलकाता में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बताया ये भी जा रहा है कि हरमन और साशा की शादी के लिए हरमन के पिता हैरी बावेजा ने परिवार के करीबियों को बता दिया है।
सूत्र ने अनुसार हरमन की शादी में चुनिंदा बॉलीवुड स्टार्स को आमंत्रित किया जाएगा। यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होनी है। ऐसे में 50 से 70 लोगों को ही बावेजा परिवार की ओर से निमंत्रण दिया जाएगा। साथ ही हरमन की शादी का कोई रिसेप्शन फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए नहीं होने वाला है।