रिपोर्ट- माया सिंह
नई दिल्ली : 11 मार्च को पड़ने वाले महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों से चल रही है । ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि पूजा में अर्पित करने के लिए सबसे जरूरी चीज़ क्या है ? भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र प्रयोग होते हैं। बेलपत्र इतना महत्वपूर्ण है कि इसके बिना शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है ।
भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय हैं। केवल शिव ही है जो अच्छे मिष्ठान और पकवान के बजाय भांग, धतूरा और बेल पत्र से प्रसन्न होते हैं । महाशिवरात्रि में बेलपत्रों से शिव की पूजा विशेष तौर पर की जाती है।
बता दें कि बेल के पेड़ की पत्तियों को बेलपत्र कहते हैं । बेलपत्र में तीन पत्तियां एक साथ जुड़ी होती हैं लेकिन इन्हें एक ही पत्ती मानते हैं ।
बेलपत्र हर जगह आसानी से मिल जाती हैं लेकिन इनको शिव पूजा में शामिल करना इतना आसान नहीं होता । ज्योतिष के जानकारों की मानें तो महादेव को बेलपत्र अर्पित करने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए । क्योंकि गलत तरीके से चढ़ाए हुए बेलपत्र से शिव अप्रसन्न भी हो सकते हैं ।
बेलपत्र चढ़ाने के नियम