1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का लुक रिलीज, ट्विटर पर दी जानकारी, देखें

एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का लुक रिलीज, ट्विटर पर दी जानकारी, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का लुक रिलीज, ट्विटर पर दी जानकारी, देखें

एक्टर शाहरुख खान को हाल ही में यशराज फिल्म स्टूडियो में देखा गया। इस दौरान बॉलीवुड के बादशाह लंबे बाल और फ्रेंच दाढ़ी में अलग ही अंदाज में नजर आएं। शाहरुख खान की यह फोटो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई।

ऐसा माना जा रहा है कि शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म पठान पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म को लेकर उनके पैन्स पहले से ही उत्साहित थे।

शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद यह पहला मौका है जब शाहरुख किसी फिल्म में काम कर रहे हों।

आईपीएल के दौरान भी शाहरुख खान लंबे बालों में नजर आए थे। अब माना जा रहा है कि उन्होंने फिल्म पठान के लिए ही यह लुक अपनाया है। इस फिल्म का निर्देशन वॉर बनाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह भव्य एक्शन फिल्म हो सकती है।

शाहरुख खान की इस फिल्म को यशराज फिल्म प्रोड्यूस कर रही है। इस फिल्म को लेकर ऐसी भी खबरें हैं कि शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...