1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. महानायक अमिताभ बच्चन ने परिवार संग यूं की मस्ती, तस्वीर हुई वायरल

महानायक अमिताभ बच्चन ने परिवार संग यूं की मस्ती, तस्वीर हुई वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महानायक अमिताभ बच्चन ने परिवार संग यूं की मस्ती, तस्वीर हुई वायरल

इस समय ‘कौन बनेगा करोड़पति का बारहवां सीजन चल रहा है। हर साल की तरह इस साल भी कई प्रतिभावान कंटेस्टेंट इस शो पर आ रहे हैं। वहीं, इस शो के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन भी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। बता दें कि इस रियालिटी शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी, जिसकी लोकप्रियता अब भी बरक़रार है।

वही, महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स को अपने काम और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार फोटो शेयर की। इसमें वह पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन संग नजर आ रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, “परिवार काम पर है।” कैप्शन पढ़कर ऐसा लग रहा है कि बच्चन परिवार को एक प्रोजेक्ट मिला है, जिसमें सभी साथ नजर आने वाले हैं। फोटो में जया बच्चन और श्वेता बच्चन मास्क लगाए नजर आ रहे हैं।

वहीं, अमिताभ बच्चन उनकी चोरी से फोटो क्लिक करते दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने गोल्डन शेरवानी पहनी हुई है और सिर पर पगड़ी बांधी हुई है। वहीं, श्वेता बच्चन और जया बच्चन भी शादी के लिए तैयार हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अमिताभ बच्चन इस समय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर वह काम पर जाते हुए और केबीसी के सेट की खूब तस्वीरें फैन्स संग शेयर करते रहते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...