1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vinayaka Chaturthi Puja 2021: कल है विनायक चतुर्थी, जानें गणेश चतुर्थी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Vinayaka Chaturthi Puja 2021: कल है विनायक चतुर्थी, जानें गणेश चतुर्थी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

By: Amit ranjan 
Updated:
Vinayaka Chaturthi Puja 2021: कल है विनायक चतुर्थी, जानें गणेश चतुर्थी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली : हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि हर माह में दो बार आती है। एक चतुर्थी तिथि शुक्ल पक्ष में, तो दूसरी कृष्ण पक्ष में। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। इस दिन गणेश भगवान की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जो व्यक्ति विनायक चतुर्थी का व्रत रखते हैं, भगवान विष्णु की कृपा से उनको सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

चैत्र, शुक्ल पक्ष चतुर्थी

प्रारम्भ: 15 अप्रैल को दोपहर बाद 03:27 बजे

समाप्त: 16 अप्रैल को दोपहर बाद 06:05  बजे

विनायक चतुर्थी 2021 पूजा शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 17 अप्रैल को सुबह 04:14 से 04:59 बजे तक

अभिजित मुहूर्त- 11:43 एएम से दोपहर बाद 12:34 तक

विजय मुहूर्त- दोपहर बाद 02:17 बजे से शाम 03:08 तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:20 बजे से शाम 06:44 बजे तक

पूजा विधि: विनायक चतुर्थी के दिन सुबह उठकर स्नानादि करके लाला रंग का साफ सुथरा कपड़ा पहनें। उसके बाद गणेश भगवान की प्रतिमा के सामने धूप दीप प्रज्वलित करके घी दूर्बा, रोली अक्षत चढ़ाएं।  भगवान गणेश को भोग लगाएं और शाम को व्रत कथा पढ़कर चंद्रदर्शन करने के बाद व्रत को खोलें।

विनायक चतुर्थी का महत्व-

हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का त्योहार प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि  जो व्यक्ति चंद्र दर्शन करता है उसे पापों से मुक्ति मिल जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...