1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. जानिए कब है चैती छठ पूजा, नहाय- खाय, खरना से लेकर सूर्य पूजन और अर्घ्य तक का सटीक समय एवं उपवास नियम

जानिए कब है चैती छठ पूजा, नहाय- खाय, खरना से लेकर सूर्य पूजन और अर्घ्य तक का सटीक समय एवं उपवास नियम

By: Amit ranjan 
Updated:
जानिए कब है चैती छठ पूजा, नहाय- खाय, खरना से लेकर सूर्य पूजन और अर्घ्य तक का सटीक समय एवं उपवास नियम

नई दिल्ली : हिन्दू धर्म ग्रन्थों के मुताबिक नवरात्र की तरह छठ पर्व भी दो पावन हिन्दी महीनों में मनाया जाता है- चैत और कार्तिक। आपको बता दें कि चैती छठ पूजा की शुरूआत कल यानी की 16 अप्रैल नहाय-खाय के साथ शुरू है, जो चार दिनों तक मनाया जायेगा। मुख्य रूप से छठ का महापर्व बिहार राज्य में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है।

आइए जानते हैं चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व का महत्व और व्रत के नियम –

नहाय- खाय: छठ पर्व की शुरुआत 16 अप्रैल 2021 को नहाय- खाय के साथ किया जाएगा। इस दिन व्रती बिना लहसुन प्याज के सब्जी के साथ ही, उन सभी सब्जियों से भी खुद को किनारा कर लेते हैं, जिसे छुतका माना जाता हैं, जैसे- बैगन, ओल, गोभी आदि। इस दिन व्रति लॉकी यानी घिया की सब्जी, कच्चा चावल और चने का दाल आदि खाते है। इसके अगले दिन खरना का व्रत होता है।

खरना: खरना 17 अप्रैल 2021, शनिवार को है इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखेंगी और शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़वाली खीर का प्रसाद बनाएंगी। और पूजा करने के बाद यह प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद व्रत का पारणा छठ पर्व के समापन के बाद ही किया जाता है।

संध्या कालीन अर्घ्य : षष्ठी तिथि पर महिलायें शाम के समय तालाब या नदी में जाकर सूर्य को अर्घ्य देती है। इस साल छठ तिथि 18 अप्रैल 2021, रविवार को है इसी दिन महिलायें अर्घ्य प्रदान करेंगी।

प्रातः कालीन अर्घ्य : प्रातः कालीन अर्घ्य के साथ ही चैती छठ के पर्व का समापन हो जायेगा, जो 19 अप्रैल को होगा। इस दिन महिलायें सूर्योदय से पहले ही नदी या तालाब के पानी में उतर जाती हैं और सूर्यदेव से प्रार्थना करती हैं। इसके बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन एवं पारण करती है।

चैती छठ पर्व की तारीखें :-

नहाय-खाय की तिथि: 16 अप्रैल 2021, शुक्रवार

खरना की तिथि: 17 अप्रैल 2021, शनिवार

शाम के अर्घ्य की तिथि: 18 अप्रैल 2021, रविवार को

सुबह के अर्घ्य की तिथि: 19 अप्रैल 2021, सोमवार को।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...