1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. दिल धड़कने से नहीं, इस तरह पता चलता है कि हो गया है प्यार, ये है प्यार हो जाने के symptom

दिल धड़कने से नहीं, इस तरह पता चलता है कि हो गया है प्यार, ये है प्यार हो जाने के symptom

By: Amit ranjan 
Updated:
दिल धड़कने से नहीं, इस तरह पता चलता है कि हो गया है प्यार, ये है प्यार हो जाने के symptom

नई दिल्ली : प्यार एक, ऐसी आंधी जिस पर आपका जोर नहीं चलता है। आप चाहे कितना भी कर लें, प्यार आपको होकर रहता है। प्यार एक खास अहसास होता है। जब कोई प्यार में पागल होता है, तो दुनिया उसके सामने बौना और वो दुनिया के नजर में दीवाना नजर आता है। वो इस प्यार में किसी भी हद से गुजर जाने का जज्बा रखता है। अगर वहीं ये प्यार एक तरफा हो तो वो अपने प्यार को भूलाने और उससे दूर जाने की कोशिश करता है। साथ ही उसकी हर पल खुशी की दुआ करता है। आज हम आपको प्यार के कुछ ऐसे ही symptom बताएंगे, जिससे आपको भी ये एहसास होगा की आपका किसी के प्रति लगाव क्या है प्यार या दोस्ती….

प्यार एक ऐसा एहसास है जो जिन्दगी में एक न एक बार सभी को होता है, पर सच्चे प्यार को समझ पाना और वक्त रहते उससे कहना ये बड़ी बात होती है। सिर्फ किसी का अच्छा लगना, उसकी बातें अच्छा लगना प्यार नहीं होता।

जब आपको सच्चा प्यार होता है, तो आपको उस इंसान की खूबियों के साथ उसकी कमियां भी अच्छी लगने लगती है। अगर आप उसमें किसी सुधार की चाह किए बगैर उसी रूप में उसे स्वीकार करने को तैयार हो, तो यही प्यार है।

दोस्ती में प्यार या प्यार में दोस्ती होना बहुत जरूरी है। कई बार हमारा कोई दोस्त हमे अच्छा लगने लगता है और हमें एहसास भी नहीं होता कि हम उसे प्यार करने लगे है। बता दें कि प्‍यार की पहली सीढ़ी दोस्‍ती होती है, इसलिए अगर आपको अपना कोई दोस्त अच्छा लगने लगा हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करें।

आपकी जिंदगी में कोई ऐसा आए, जिसके बिना जिंदगी अधूरी सी लगती है। उस इंसान से बार-बार मिलने का मन होता हो, बेवजह उससे घंटों बातें करने के बाद भी आप मन ही मन मुस्कुराते हो, तो समझ जाइए की आपको प्यार हो गया है।

आप कोई रोमांटिक फिल्म देख रहें हैं और फिल्म में हीरो और हीरोइन की जगह अपने और अपने पार्टनर को देखने लगे, तो इसे भी प्यार ही कहते हैं।

जब किसी के साथ बिताया गया पल आपके जहन में बार-बार आए और उन्हीं खूबसूरत लम्हों को याद करके आप उसी पल को फिर से जीना चाहे, तो मान लें यू आर इन लव।

जब आप अपने बारे में कम और किसी और के बारे में ज्यादा सोचें। उसकी पसंद-नापसंद का खास ध्यान रखें। अपना नुकसान करके भी उसका अच्छा करने की चाह हो, तो ये भी प्यार होने का एक symptom है।

रात को सोते वक्त या सुबह उठते ही नींद की खुमारी में भी उनका ख्याल आ जाए और उनसे मिलने के लिए दिल बेताब हो जाए। सोने से पहले और उठने के बाद फोन में उसकी तस्वीर देखकर खुशी मिले, तो इसे ही प्यार कहते हैं।

मोबाइल की घंटी बजने या मिस कॉल आने पर ऐसा लगे कि उसने ही कॉल किया होगा। मैसेज आते ही फोन में देखना कि क्या उसका मैसेज है, ये भी प्यार होने की निशानी है।

कोई माने या नहीं माने लेकिन प्यार में हो, तो जलन तो जरूर होगी। आपके पार्टनर का किसी और से बात करना, आपको छोड़कर किसी और के साथ समय बिताना अगर आपको पसंद नहीं आए, तो समझ जाइए कि प्यार की शुरुआत तो हो ही गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...