रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कैंसर जिस भी इंसान को हो जाता है, सामने उसके मौत ही दिखती है। हम ऐसा इसलिए कह रहें हैं कि यह आज भी लाइलाज बिमारी है। हर साल 4 फरवरी को कैंसर डे मनाया जाता है। कैंसर डे मनाने का उद्देश्य लोगो को कैंसर जैसी घातक बिमारी के प्रति जागरुक करना है। कैंसर डे को मनाने की शुरुआत साल 1933 को हुई थी।
आपको बता दें कि साल 1933 से इस डे को मनाने की शुरुआत के साथ समय-समय पर इसके थीम में बदलाव भी किया जाता है। इस साल के कैंसर थीम की बात करें तो इस साल इसकी थीम है “मैं हूं और मैं रहूंगा।“ साल 2019 में इस थीम को रखा गया था, और यह साल 2021 तक रहेगा। विश्व कैंसर दिवस सबसे पहले साल 1993 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में यूनियन फॉर इंटरनेशल कैंसर कंट्रोल के द्वारा मनाया गया था और इसके बाद ये सिलसिला लगातार आगे बढ़ता गया।
कैंसर की बिमारी कोई आम बिमारी नहीं है, बल्कि यह एक गंभीर बिमारी है। इस बिमारी के हो जाने के बाद कई भाग्यशाली लोग इससे जंग जीत जाते हैं। तो कई लोग जंग करते-करते इसकी चपेट में आ जाते हैं, इस बिमारी से उनकी मौत हो जाती है। कैंसर कई प्रकार का होता है, इसमें इनमें स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, पेट का कैंसर, ब्लड कैंसर, गले का कैंसर, गर्भाशय का कैंसर, अंडाशय का कैंसर, प्रोस्टेट (पौरुष ग्रंथि) कैंसर, मस्तिष्क का कैंसर, लिवर (यकृत) कैंसर, बोन कैंसर, मुंह का कैंसर और फेफड़ों का कैंसर शामिल है।
आइये जानते हैं कि कैंसर की बीमारी से लड़ने के लिए या इससे बचने के लिए क्या और किस प्रोटीन की आवश्यकता होती है, और क्या खाने से इसकी पूर्ति होती है?
कई रंग वाले फल और सब्जियां: कैंसर से लड़ने के लिए फलों और सब्जियों को बहुत फायदेमंद माना जाता है। अलग-अलग रंग के फलों और सब्जियों में ज्यादा और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। फल और सब्जियां हर तरह के कैंसर की संभावना को कम करती हैं। अपनी डाइट में गहरे लाल, हरे रंग और नारंगी रंग की सब्जियां शामिल करें।
फोलेट वाली चीजें: फोलेट एक महत्वपूर्ण विटामिन B है, जो कोलोन, रेक्टल और ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है। फोलेट की मात्रा बढ़ाने के लिए संतरे का जूस, खरबूजे और स्ट्रॉबेरी खाएं। इसके अलावा अंडे, बीन्स, सूरजमुखी के बीज और पालक भी फोलेट के बहुत अच्छे स्त्रोत हैं।
टमाटर: एक स्टडीज के मुताबिक, टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन प्रोस्टेट से लेकर अन्य कई तरह के कैंसर से बचाता है। इसके अलावा टमाटर से बने प्रोसेस्ड फूड जैसे जूस, सॉस या पेस्ट कैंसर से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं।
अंगूर: अंगूर और इसके रस में रेसवेराट्रॉल नामक यौगिक होता है। रेसवेराट्रॉल में मजबूत एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। रेसवेराट्रॉल कैंसर की वजह से कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाता है।
गोभी: ब्रोकोली, बंद गोभी और पत्ता गोभी ये सारे गोभी के प्रकार हैं। इन गोभी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को हर तरह के कैंसर से बचाते हैं। इन्हें हल्का फ्राई करके खा सकते हैं या सलाद की तरह डाइट में शामिल करें।