1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. स्वामी रामदेव से जाने कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के रामबाण इलाज़

स्वामी रामदेव से जाने कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के रामबाण इलाज़

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

आजकल की जीवन शैली के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना अब आम बात हो गयी है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल बहुत सी बीमारियों को जन्म देता है। तली हुई चीजें, मक्खन, पॉपकॉर्न, जंक फूड आदि की अधिकता ही कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। जब यह बढ़ने लगता है तो शुगर, बीपी, हार्ट अटैक जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं होता है क्यूंकि यह धमनियों की दीवारों के साथ जमा होने लगता है और धीरे धीरे यह ह्रदय रोग को जन्म दे देता है जिसमे हार्ट अटैक प्रमुख है। जहां शरीर अपने स्तर पर कोलेस्ट्रॉल बनाता है, वहीं अतिरिक्त वसा को भी कोलेस्ट्रॉल में परिवर्तित करता है। 

आज इस लेख में हम आपको बताने वाले है कि स्वामी रामदेव के कुछ उपाय, की आप कैसे अपने कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते है ताकि गंभीर बीमारी का आपको कोई खतरा नहीं हो। स्वामी जी कहते है की आज कल जो गोलियां खायी जा रही है उससे लीवर डैमेज होने का डर भी रहता है।

वही शारीरिक श्रम कम करने से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। लहसुन कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी असरदार है। इससे खून का थक्का बनने की आशंका कम होती है, रक्तचाप कम होता है व संक्रमण से बचाव होता है। देखा जाता है की कोलेस्ट्रॉल से खून का थक्का बन जाता है। गाय का घी भी कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। रिफाइंड आयल शरीर के लिए ठीक नहीं होता है।

वही पालक में ल्युटेन होता है। पीले रंग का यह पिग्मेंट हरी पत्तेदार सब्जियों व अंडे के पीले वाले हिस्से में पाया जाता है। इसका सेवन धमनियों की परत को सुरक्षा प्रदान कर हृदयाघात से बचाता है। मिक्स आटा लेना चाहिए जिसमे गेंहू, जौ और चने को ले सकते है। दलिया भी लाभ देता है।

स्वामी रामदेव कहते है, सुबह उठकर गर्म पानी पीना चाहिए, इससे न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल कम होगा बल्कि शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी भी कम हो जायेगी। ज्यादा कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो आधे घण्टे तक रोज़ कपालभाति प्राणायाम करना चाहिए। इससे लाभ होगा। अनुलोम विलोम से लीवर अच्छा रहता है इसलिए यह भी फायदा करेगा।

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो लौकी का रस भी इसमें फायदा करता है। इसके लगातार सेवन से सौ प्रतिशत आप राहत महसूस करेंगे। तो आज इस लेख में बस इतना ही, अगले लेख में बात करेंगे आपकी सेहत से जुड़े किसी और मुद्दे पर।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...