कहते है कि मानव शरीर में सबसे ज्यादा बीमारी पेट से ही फैलती है, बाबा रामदेव का कहना है कि अगर मनुष्य का पेट साफ़ नहीं हो तो वो कभी भी स्वस्थ नहीं रह सकता है, आज कल की भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में लोग पारम्परिक भोजन प्रणाली को छोड़कर फ़ास्ट फ़ूड पर आ गए है जिसके कारण पेट दर्द और कब्ज की समस्या अब आम हो गयी है।
आज इस लेख में हम आपको बताने वाले है कि कैसे आप बाबा रामदेव के बताये नुस्खे आज़मा कर इन छोटी मोटी बीमारियों से बच सकते है। बाबा रामदेव कहते है की आज कल 99 फीसदी लोग तेज़ी से खाना खाते है और अगर आप धीमे धीमे खाना खाये तो आपका कब्ज़ दूर हो सकता है।
रामदेव जी कहते है कि एक साधारण इंसान को खाना खाने में कम से कम आधा घंटा तो लेना ही चाहिए और कभी भी नाश्ता भारी नहीं करना चाहिए और हो सके तो दिन में चार बार थोड़ा थोड़ा खाना चाहिए।
स्वामी रामदेव कहते है कि पेट की बीमारी में अमरुद और सेव बहुत फायदा करता है, कई लोग सेव का छिलका उतार देते है लेकिन यह ठीक नहीं है। अगर आप रोज़ खाली पेट एक सेव खायेगे तो आपको पेट की बीमारी नहीं होगी वही आपको भूख भी खुलकर लगेगी।
स्वामी रामदेव बताते है कि जिसको 3 टाइम खुलकर भूख लगती हो, जिसकी गैस नहीं बनती हो उसी का पेट स्वस्थ है वरना आज कल के समय में 90 फीसदी लोंगो का पेट ख़राब है। इसके उपाय की बात करे तो लहसुन का सेवन पेट की जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की दो से तीन कली खाने से पेट के इंफेक्शन में राहत मिलती है।
स्वामी जी कहते है कि आज कल तो बच्चों को भी पेट से जुड़ी बीमारी होने लगी है और इसका सबसे बड़ा कारण है मैदा से बनी चीज़ों का सेवन, आज कल के बच्चे मैगी, चॉकलेट और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन बहुत करते है जिसका परिणाम यह है कि उन्हें भी अब कब्ज की समस्या होने लगी है।
युवाओं को सलाह देते हुए स्वामी रामदेव कहते है कि ज्यादा चिकना नहीं खाना चाहिए और हल्का आहार लेना चाहिए, पपीता मुनक्का और अंजीर का सेवन कब्ज का रामबाण इलाज़ है। तो आज इस लेख में हमने आपको बताया कि कैसे आप स्वामी रामदेव के उपायों को अपना कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव जा सकते है।
अगले लेख में बात करेंगे आपकी सेहत से जुड़े किसी और मुद्दे के बारे में।