इस वक़्त पुरे देश में कोरोना का कहर जारी है। मरीजों की संख्या 5000 के पार कर गयी है वही सैकड़ो लोगों की जान जा चुकी है ऐसे में इससे बचकर रहना की सबसे सटीक उपाय है।
दरअसल स्वामी रामदेव कहते है की जो बच्चे दस साल से कम के है वही जो बुजुर्ग 50 साल से ऊपर के है उन्हें कोरोना का सबसे अधिक खतरा है। जिनकी इम्युनिटी कमजोर है वो भी कोरोना से पीड़ित हो सकते है।
स्वामी रामदेव कहते है, सबसे पहले तो कोरोना का टेस्ट करो, और लोगों से दुरी बनाकर रखो, और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाओ और इसके लिए आपको योग की शरण में आना ही पड़ेगा इसलिए हमे अच्छी लाइफस्टाइल को अडॉप्ट करना पड़ेगा और इसका समय आ गया है।
स्वामी जी कहते है, तुलसी, गिलोय और अश्वगंधा ये तीन ऐसी औषधि है जो आपको हर बीमारी से बचा सकती है। स्वामी जी कहते है प्लेटलेट बढ़ाने के लिए इस संसार में गिलोय से अच्छी कोई औषधि नहीं है।
गिलोय को पहले छोटे छोटे टुकड़ों में पीस लेते है और फिर उसको उबाल लेते है। उबलने के बाद छान कर इसको पीना चाहिए। साथ में हल्का सा शहद चाट ले तो अच्छा रहेगा। ये मधुमेह के इलाज़ में भी रामबाण का काम करता है।
स्वामी जी कहते है की मनुष्य के प्रोटीन के साथ कोरोना का प्रोटीन अगर नहीं मिलता है तो ये आपको बचा सकता है। इसलिए हल्दी मिला हुआ दूध लेना चाहिए। गिलोय और तुलसी की गोली भी खा लेंगे तो बेहतर रहेगा।