रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की है। टीम मैच के पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाकर जीत का आधार बना ली है। लॉड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में सलामीं बल्लेबाज के एल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान केएल राहुल ने 6 नये रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
आपको बता दें कि केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक ठोका। इससे वे सबसे अधिक टेस्ट शतक बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों में 24वें नंबर पर हैं। एमएस धोनी और मंसूर अली खान पटौदी भी 6-6 शतक लगा चुके हैं।
राहुल ने रोहित शर्मा के साथ 126 रन की सलामीं साझेदारी की। इसके बाद विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 117 रन जोड़े। यह पहला मौका है जब लॉर्ड्स में किसी भारतीय खिलाड़ी ने एक ही मैच में दो शतकीय साझेदारियां की है।
इसके साथ ही केएल राहुल का यह विदेश में बतौर ओपनर चौथा शतक है। एशिया से बाहर उनसे ज्यादा शतक सिर्फ एक भारतीय ओपनर सुनील गावस्कर (15) बना सके हैं। रोहित शर्मा चार शतक लगाकर केएल राहुल के साथ बराबरी पर हैं।
वहीं राहुल लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ग्राउंड पर शतक लगाने वाले 10वें भारतीय हैं। दिलीप वेंगसरकर इस मैदान पर सबसे अधिक 3 शतक लगाने वाले भारतीय हैं। सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अजहरुद्दीन, गुंडप्पा विश्वनाथ, अजिंक्य रहाणे और अजित आगरकर भी यहां शतक लगा सके हैं।
केएल राहुल ने अपनी शतकीय पारी में पहली बाउंड्री 108वीं गेंद पर लगाई। उन्होंने 107 गेंद पर सिर्फ 22 रन बनाए थे। इसके बाद मोईन अली की गेंद पर छक्का लगाकर पहली बार गेंद को बाउंड्री के बाद भेजा।
बात करें केएल राहुल की नीजि जीवन की तो उनका खेल के साथ-साथ बॉवीवुड पर भी कब्जा है। केएल राहुल सबसे स्टाइलिस खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी से उनके संबंधों का चर्चाएं काफी रहती हैं। हालांकि आथिया ने भी इस बात को खुले तौर पर कई बार माना है। राहुल के इस शतक से आथिया को जरुर खुश होंगी।