आईपीएल 2020 के बीते दिन हुए मुकाबले में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से हरा दिया।
https://www.instagram.com/p/CGEQvaiJxvd/?utm_source=ig_embed
कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर राहुल त्रिपाठी ने बीते दिन हुए मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इसे लेकर उन्हें मैन ऑफ द मैच का भी खिताब दिया गया।
Absolutely. https://t.co/2U0NUlElSQ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 7, 2020
खास बात तो यह है कि राहुल त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच मिलने पर शाहरुख खान भी अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर पाए और उन्होंने चिल्ला कर कहा कि राहुल नाम तो सुना ही होगा।
We were a few runs short, but the bowling made up for it at the end. Well played boys of @KKRiders And have to mention our @ImRTripathi ‘Naam toh suna tha….kaam usse bhi kamaal hai’ Be healthy all of you and rest well. @Bazmccullum will see u soon
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 7, 2020
शाहरुख खान का इससे जुड़ा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर जबरदस्त अंदाज में डायलॉग कहते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि जब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी अपना ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब लेने गए तो पीछे से किंग खान ने जोर से कहा, “राहुल, नाम तो सुना ही होगा…” शाहरुख खान की इस बात पर खुद राहुल त्रिपाठी भी हंस पड़ते हैं।
https://www.instagram.com/p/CGDd5mLl86T/
इसके अलावा शाहरुख खान ने ट्वीट भी किया। दरअसल केकेआर ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि जिस फिल्म में राहुल हो, वो सुपरहिट ही होती है. इसपर रिएक्शन देते हुए किंग खान ने कहा, “जाहिर सी बात है।”
https://www.instagram.com/p/CB-AuH5FQ5P/
बता दें कि शाहरुख खान ने अपने करियर के दौरान कई ऐसी फिल्में की हैं, जिसमें उनका नाम राहुल था।
https://www.instagram.com/p/CD6XnJfF8HR/
वहीं, बीते दिन हुए मैच की बात करें तो चेन्नई के गेंदबाजों ने अपने काम को बखूबी अंजाम देते हुए केकेआर को 20 ओवर्स में 167 रन के स्कोर पर सीमित कर दिया था लेकिन बल्लेबाजों ने गैरजिम्मेदाराना प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया।