बुधवार को वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान कीरोन पोलार्ड ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बता दे, पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। पोलार्ड अब टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 500 मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।
बात अगर इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के दूसरे बल्लेबाजों की करे तो दूसरे नंबर पर ड्वेन ब्रावो हैं। ब्रावो ने 453 टी-20 मैच खेले हैं। तो वहीं, तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ही धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। उन्होंने 404 टी-20 मैच खेले हैं।
इस खास उपलब्धि के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट ने पोलार्ड को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। 500वें टी-20 मैच के कप्तान कीरोन पोलार्ड को बहुत बधाई। क्या उपलब्धि है?’ बता दे, श्रीलंका और वेस्टइडीज के बीच फिलहाल 2 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच चल रहा है।
वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनड़े सीरीज खेली गई। जिसमें श्रीलंका ने वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप किया।