मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार (02 जनवरी) को उज्जैन जिले के खाचरौद में 74.35 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत 48.51 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 25.84 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खाचरौद में 35.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 9.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इसके अलावा माध्यमिक विद्यालय, खाचरौद में 11 स्मार्ट क्लास का लोकार्पण कर शिक्षा को तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।
खाचरौद कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री जबलपुर पहुंचेंगे, जहां वे अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। इसी क्रम में गीता भवन का लोकार्पण तथा विजय नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
11:45 बजे: भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा नागदा पहुंचेंगे
12:30 बजे: खाचरौद में स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता
सांदीपनि विद्यालय का अवलोकन
विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
माध्यमिक विद्यालय की 11 स्मार्ट क्लास का लोकार्पण
01:30-03:00 बजे: खाचरौद से इंदौर होते हुए वायुयान द्वारा जबलपुर प्रस्थान
03:15 बजे: जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में सहभागिता
04:10 बजे: गीता भवन का लोकार्पण
05:05 बजे: विजय नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण
06:25 बजे: भोपाल स्थित सीएम हाउस आगमन
इन विकास परियोजनाओं से खाचरौद और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा, प्रशासनिक सेवाओं और अधोसंरचना को नई गति मिलेगी। सरकार का उद्देश्य स्थानीय जरूरतों के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।