1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर लगाए आरोप, कहा आपने नाटक किया। जनता को बेवकूफ बनाया

केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर लगाए आरोप, कहा आपने नाटक किया। जनता को बेवकूफ बनाया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर लगाए आरोप, कहा आपने नाटक किया। जनता को बेवकूफ बनाया

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे और अंतिम दिन मंगलवार को चार विधेयक सर्वसम्मति से पारित किए गए। इसे लेकर बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राजा साहिब, आपने केंद्र के कानूनों में संशोधन किया। क्या राज्य केंद्र के कानूनों को बदल सकता है? नहीं। आपने नाटक किया। जनता को बेवकूफ बनाया। आपने कल कानून पास किए, क्या उसके बाद पंजाब के किसानों को न्यूनतम मूल्य मिलेगा? नहीं।

 

इससे पहले पंजाब विधानसभा में विधेयक पारित होने की निंदा को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि मैं आम आदमी पार्टी और अकाली दल के दोहरे मापदंडों से हैरान हूं।

दिल्ली सरकार को भी पंजाब जैसे कानून लाने चाहिए ताकि केंद्रीय कृषि कानूनों के घातक प्रभावों को प्रभावहीन बनाया जा सके। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी पंजाब के रास्ते पर चलना चाहिए। इसके बाद केजरीवाल ने उनपर ट्वीट के जरिए हमला बोला और नाटक करने का आरोप लगाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...