आम तौर जब लोगो को शिकायत रहती है कि उन्हें नींद अच्छी नहीं आती वही दिन भर उनके ऊपर एक नकारात्मकता हावी रहती है।
ऐसा जीवन में कई बार इसलिए होता है क्योंकि हम छोटी छोटी चीज़ों को नज़रअंदाज़ कर जाते है और उसमे से एक है सोने के नियम।
तो आज हम आपको बताते है की सोते वक़्त किन किन चीज़ो का ध्यान रखना है। जब भी सोये तो कोशिश करिये आपके आस पास कोई मशीन नहीं होनी चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि अगर रात को सोते वक़्त कोई स्वचालित मशीन आपके पास रखी हो तो ये आपकी ऊर्जा को प्रभावित करती है।
इसके अलावा रात को सोते समय किसी रस्सी या लोहे की जंजीर को अपने पास या पलंग के नीचे नहीं रखना चाहिए।
अगर आप ऐसा करते है तो इससे आपकी नींद और ऊर्जा दोनों प्रभावित होते है। इसके अलावा कई लोगों की आदत होती है कि वो अपने पर्स को रात को सोते समय तिजोरी में ना रखकर अपने पास रखते है।
ऐसा आपको कतई नहीं करना चाहिए। क्यूंकि धन की दिशा और सोने की दिशा की ऊर्जा दोनों अलग अलग है। इससे आपके अंदर नेगेटिविटी आने लगती है।
इसलिए सोते समय इन छोटी बातों का ध्यान रखिये और खुश रहिये।