1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका की दाखिल, कही ये बात, पढ़ें

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका की दाखिल, कही ये बात, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका की दाखिल, कही ये बात, पढ़ें

बॉलीवुड  एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। ये कैविएट बीएमसी की उस याचिका के खिलाफ डाली गई है जिसमें उसने हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें एक्ट्रेस कंगना रनौत को राहत दी गई है।

दरअसल कंगना रनौत के बंगले में तोड़फोड़ करने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते कंगना रनौत के पक्ष में फैसला सुनाया था। बीएमसी ने इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसके बाद अब कंगना रनौत ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है।

दरअसल पिछले हफ्ते मुंबई में बीएमसी द्वारा कंगना के ऑफिस/घर में तोड़फोड़ करने के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था।

हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि कंगना रनौत के बंगले के एक हिस्से को ध्वस्त करने की कार्रवाई द्वेषपूर्ण कृत्य थी और ऐसा अभिनेत्री को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था।

हाईकोर्ट ने कंगना के बंगले पर हुई तोड़फोड़ का आंकलन करने के लिए एक एजेंसी की नियुक्ति करने का भी आदेश दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...