1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कैटरीना ने डांस का लगाया तड़का : सलमान ने कुछ इस तरह दिया साथ, देखिए वीडियो

कैटरीना ने डांस का लगाया तड़का : सलमान ने कुछ इस तरह दिया साथ, देखिए वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कैटरीना ने डांस का लगाया तड़का : सलमान ने कुछ इस तरह दिया साथ, देखिए वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ  और सलमान खान की जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती है। दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आए हैं, जिनमें उनकी केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

https://www.instagram.com/p/CFFI4JRh2B8/

सलमान खान और कैटरीना कैफ से जुड़ा एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक्ट्रेस भाईजान की नकल उतारती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में कैटरीना को अपनी नकल उतारते देख खुद सलमान खान भी हैरान रह जाते हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ से जुड़ा यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

कैटरीना कैफ  के इस वीडियो में शो की होस्ट मोना सिंह  उनसे सलमान खान का स्टेप बताने के लिए कहती हैं, जो वह हर पार्टी में करते नजर आते हैं।

इसके बाद कैटरीना कैफ सलमान खान के गाने ओ ओ जाने जाना पर नाचना शुरू कर देती हैं। कैटरीना कैफ का यह डांस देख खुद सलमान खान भी हैरान रह जाते हैं और हंसने लगते हैं।

इसके साथ ही कैटरीना वीडियो में सलमान खान का खड़े होने का अंदाज भी बताती हैं, जिसे देख भाईजान अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वीडियो में कैटरीना कैफ का अंदाज फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...