1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: केमिकल फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी

कानपुर: केमिकल फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: केमिकल फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी

{ कानपुर से इब्ने हसन ज़ैदी की रिपोर्ट }

कानपुर पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग के सम्पर्क में आते ही केमिकल भरे ड्रमों में धमाका होने लगा। इस बीच फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मी जान बचाकर भाग खड़े हुए। धमाकों के चलते आग से फैक्ट्री के पास खड़े ट्रक, कार समेत 6 वाहन जलकर खाक हो गए।

भीषण आग की जानकारी पर एक दर्जन दमकल की गाड़ियों समेत फायरकर्मी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू  पाया। बात अगर की जाए फैक्ट्री एरिया की तो यहाँ पर मानक को ताक पर रखकर कई फैक्ट्री चलाई जा रही है।

पनकी साइड नंबर दो इंडस्ट्रियल एरिया में रेलवे क्रॉसिंग के किनारे साइनो केमिकल फैक्ट्री है। रोज़ की तरह फैक्ट्री में कर्मचारी काम में व्यस्त थे। अचानक फैक्ट्री के अंदर खड़े ट्रक में आग लगी। केमिकल के सम्पर्क में आग के आते ही आग भड़क गई और पलक झपकते ही तेज धमाकों के साथ केमिकल भरे ड्रम फटने लगी।

आग की भयावयता इतनी थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में फैल गई। इस बीच आग की सूचना पर फजलगंज अग्निशमन स्टेशन से कई गाड़ियां व फायर कर्मी पहुंचे और आग काबू करने में जुट गए। केमिकल से भरे ड्रमों के फटने से दमकल कर्मी पास जाने से कतराते रहे,आग इतनी भीषण थी कि बुझने का नाम ही नहीं ले रही थी। 

आग से पूरी केमिकल फैक्ट्री जलकर राख हो गई, जबकि विकराल आग की चपेट में आकर फैक्ट्री व आसपास खड़े ट्रक, कार सहित 6 वाहन भी पूरी तरह से जल गए, करीब डेढ़ घंटे तक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग को काबू करने का प्रयास किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...