1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. तांडव पर कंगना का यू टर्न, कही ये बात, पढ़ें

तांडव पर कंगना का यू टर्न, कही ये बात, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
तांडव पर कंगना का यू टर्न, कही ये बात, पढ़ें

मुबंई: डायरेक्टर अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी वेब सीरीज तांडव बुरी तरह से विवादों में फंसी हुई है। भगवान शिव और राम का अपमान करने को लेकर वेब सीरीज को बैन किए जाने की मांग की जा रही है। आपको बता दे, समसामयिक मुद्दों पर वह अपनी राय बड़ी बेबाकी से रखती हैं। उनके निशाने पर खासकर बॉलीवुड सितारे रहते हैं।

वही, वेब सीरीज पर चल रहे विवाद पर कंगना रनौत ने भी ट्वीट किया था। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि कंगना को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने इस ट्वीट के लिए अपनी सफाई भी पेश की है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1351172718004154381?s=20

कपिल मिश्रा के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कंगना ने लिखा, “माफ़ी माँगने केलिये बचेगा कहां? ये तो सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फ़तवा निकाल देते हैं लिब्रु मीडिया वर्चुअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें ना सिर्फ़ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफ़ाई किया जाएगा, बोलो अली अब्बास जफर है हिम्मत अल्लाह का मज़ाक़ उड़ाने की ?”

हाल ही में रिलीज हुई सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर जबरदस्त विवाद चल रहा है। इस वेब सीरीज के ऊपर हिंदू देवी देवताओं के अपमान का आरोप लगाया जा रहा है। वेब सीरीज पर चल रहे विवाद पर  एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी ट्वीट किया था। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि कंगना को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने इस ट्वीट के लिए अपनी सफाई भी पेश की है।

वही, निर्माता अब्बास जफर ने अपनी हालिया वेब सीरीज तांडव के विवादों में घिर जाने के बाद अपने पूरी कास्ट और क्रू की ओर से माफी मांगते हुए कहा है कि उनका इरादा किसी को भी अपमानित करने या किसी भी धर्म और राजनीतिक पार्टी का अपमान करने का नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...