सोमवार सुबह मुंबई में ग्रिड फेल होने से पूरे शहर में बिजली गुल हो गई। ग्रिड फेल होने के कारण कोलाबा, ठाणे और बांद्रा समेत पूर्वी, पश्चिमी और मुंबई उपनगर की बत्ती गुल हो गई है।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1315528432629940224?s=20
बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट ने कहा कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है। मुंबई में पावर कट का असर मुंबई लोकल पर भी पड़ा है।
सेलेब्स जैसे अरमान मलिक, अनुपम खेर, कंगना रनौत ने बिजली गुल होने को लेकर ट्वीट किया है। जहां अरमान और अनुपम परेशान दिए, वहीं कंगना रनौत ने इस मौके पर संजय राउत पर तंज कस दिया है।
कंगना ने संजय राउत की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे मिनी बुलडोजर हाथों में पकड़े हुए हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मुंबई में #Powercut, ऐसे में महाराष्ट्र की सरकार क-क-क…….कंगना।’
कंगना रनौत ने इस मौके पर संजय राउत पर तंज कस दिया है। कंगना ने संजय राउत की एक फोटो शेयर की है। सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर एक साथ पूरे शहर की बिजली चली गई।
Electricity gayaab across Mumbai. Unprecedented. Mumbai plunges into darkness. Could it be those tunnels? @mybmc @TataPower
— Shobhaa De (@DeShobhaa) October 12, 2020
गौरतलब है कि बेस्ट इलेक्ट्रिसिटी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि टाटा कडुना में ग्रिड फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
https://www.instagram.com/p/CEOEUVil95A/
असुविधा के लिए खेद है। हालांकि, बेस्ट की ओर से बताया नहीं गया है कि कब तक बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हो पाएगी. बांद्रा, कोलाबा, माहिम इलाके में सुबह 10 बजे से ही बिजली गुल है।