1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. भारत बंद के खिलाफ कंगना का आया रिएक्शन,कहा- चलो आज यह किस्सा ही खत्म करते हैं’..

भारत बंद के खिलाफ कंगना का आया रिएक्शन,कहा- चलो आज यह किस्सा ही खत्म करते हैं’..

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत बंद के खिलाफ कंगना का आया रिएक्शन,कहा- चलो आज यह किस्सा ही खत्म करते हैं’..

किसान आंदोलन को लेकर अपनी टिप्पणियों के चलते विवादों में रहीं कंगना रनौत ने भारत बंद का विरोध किया है। मणिकर्णिका फेम ऐक्ट्रेस ने ट्वीट कर भारत बंद की तुलना चलती नाव में कुल्हाड़ी से छेद किए जाने से की है। वही, जिसके बाद बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स ने उनपर निशाना साधा है. आज भारत बंद के खिलाफ कंगना ने ट्वीट किया है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1336122165540765699?s=20

कंगना ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूं तो तूफानों की कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज़ मरती है हर उम्मीद यहाँ, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी माँग लो, आ जाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह क़िस्सा ही ख़त्म करते हैं।

किसान आंदोलन के खिलाफ ट्वीट करने के बाद कंगना इन दिनों विक्टिम कार्ड खेल रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बचपन की फोटो शेयर की थी। कंगना ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा-बचपन में मुझे नहीं याद कि मैं कभी बच्चों के साथ खेली हूं, बल्कि मेरा फेवरेट काम था मेरी फेवरेट डॉल्स के लिए गाउन और कपड़े बनाना और इसे पूरा करने में मुझे घंटों गुजारना अच्छा लगता था। कंगना ने अपनी आंखों की तारीफ करते हुए लिखा- ये गहरी, विचारशील आंखे. दुर्भाग्यवश कुछ लोग मैच्योर पैदा होते हैं उनमें से एक मैं भी हूं।

कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग वाली दादी बताते हुए ट्वीट किया था। इसके बाद से ही वह पंजाबी स्टार्स समेत सोशल मीडिया पर एक बड़े वर्ग के निशाने पर आ गई थीं। यही नहीं दिलजीत दोसांझ से उनकी ट्विटर पर तीखी बहस भी हुई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...