कंगना रनौत हाल-फिलहाल में अपने ट्वीट्स और सोशल मीडिया पर हो रही बातचीत को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने उनकी फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की सह-कलाकार स्वरा भास्कर पर तंज कसते हुए एक ट्वीट के रिप्लाई में उनको लेकर टिप्पणी की है।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1353248371365072897?s=20
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) रविवार को बोर हो रही थीं और इसी कारण उन्होंने अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) को चिढ़ाने का फैसला किया. जिसके बाद से यह ट्वीट वायरल हो रहा है. दरअसल इस ट्वीट में दोनों अभिनेत्रियों की तस्वीरें नजर आ रही हैं. देखिए ये ट्वीट…
Always happy to help alleviate your boredom Kangana.. you know I love you 🙂 💜 https://t.co/PdExEfm36K
— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 24, 2021
इस तस्वीर में कंगना ने स्वरा को टैग करते हुए लिखा कि, ‘ये सब क्या हो रहा है? ऐसा है क्या? अब कंगना के इस ट्वीट के चलते सोशल मीडिया यूजर्स और स्वरा भास्कर के फैंस काफी नाराज हो गए और कंगना को ही ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘जब भी लगा कि कंगना की ओर से संवाद का स्तर और नहीं गिर सकता वो खुद को गलत साबित कर देती हैं। इनके लिए क्लास और क्रैस का मतलब ये है। क्रैस लुक का तो इलाज है क्रैस विचारों का नहीं’।
बता दें कि कंगना रणौत के इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने उनसे पूछ लिया कि अपने मनोरंजन के लिए वो ऐसे किसी को भी कैसे टारगेट कर सकती हैं? इस पर कंगना ने जवाब देते हुए कहा कि, ‘एक दिन उबाऊ था तो सोचा स्वरा को थोड़ा चिढ़ाऊं’। इस पर स्वरा के फैंस ही नहीं बल्कि खुद स्वरा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, ‘हमेशा बोरियत कम करने में मदद करके खुशी होती है…आप जानती हैं मैं आपसे प्यार करती हूं’।
बता दें कि कंगना रणौत पिछले काफी समय से सेलेब्स से लगातार पंगे ले रही हैं। स्वरा के साथ तो कंगना पहले भी जुबानी जंग लड़ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने उर्मिला मातोंडकर, प्रियंका चोपड़ा, अनुराग कश्यप पर भी निशाना साधा था वहीं दिलजीत दोसांझ और कंगना के ट्वीटर वॉर ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं थीं।