1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सुशांत के जन्मदिन पर कंगना को हुआ पछतावा, कहा- काश मैंने ये ना मान लिया होता

सुशांत के जन्मदिन पर कंगना को हुआ पछतावा, कहा- काश मैंने ये ना मान लिया होता

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत के जन्मदिन पर कंगना को हुआ पछतावा, कहा- काश मैंने ये ना मान लिया होता

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन के मौके पर सुशांत का परिवार और फैंस ही नहीं, बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत के जन्मदिन से पहले उनके फैंस इमोशनल उन्हें याद कर इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर एक बार फिर से उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा।

वही,उनकी मौत के बाद से ही एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार अपनी राय रखते हुए बॉलीवुड के कई लोगों पर निशाना साधती रही हैं।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1352077926443986944?s=20

कंगना अपने पहले ट्वीट में लिखा है, प्रिय सुशांत, मूवी माफिया ने तुमको बैन किया, परेशान किया, सोशल मीडिया पर तुमने कई बार मदद मांगी और मुझे पछतावा है कि मैं तुम्हारा साथ नहीं दे पाई। काश मैंने ये ना मान लिया होता कि तुम अपने आप ही माफिया टॉर्चर झेलने की ताकत रखते हो। काश… हैपी बर्थडे

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1352073192475656196?s=20

इसके बाद कंगना ने ट्वीट किया है, कभी मत भूलिए कि सुशांत ने कहा था कि यशराज फिल्म्स ने उन्हें बैन किया, उन्होंने कहा था कि करण जौहर ने उन्हें बड़े सपने दिखाए और उनकी फिल्में डम्प कर दीं। इसके बाद पूरी दुनिया में रोते फिरे कि सुशांत फ्लॉप ऐक्टर हैं। कभी मत भूलिए कि महेश भट्ट के सारे बच्चे डिप्रेस्ड हैं फिर भी वह सुशांत के लिए कहते थे कि सुशांत परवीन बाबी की मौत मरेंगे।

उन्होंने खुद कहा कि उन्हें थेरपी दी। इन सब लोगों ने मिलकर सुशांत को मार डाला और सुशांत ने मरने से पहले सोशल मीडिया इंटरैक्शन में ये सब खुद लिखा था। कभी मत भूलिएगा, कभी नहीं।

अपने आखिरी ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘हर चीज से ऊपर उठकर सुशांत का दिन जीवन के जश्न के रूप में सेलिब्रेट कीजिए, किसी को ये मत बताने दीजिए कि आप अच्छा नहीं हैं, खुद से ज्यादा किसी का भरोसा नहीं कीजिए, उन लोगों को छोड़ दीजिए जो कहें कि ड्रग्स ही एकमात्र उपाय है और वह आपको मानसिक और आर्थिक रूप से चूस डालें’. #SushantDay मनाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...