1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सीएम उद्धव ठाकरे के फैसले पर कंगना ने दी अपनी प्रतिक्रिया, क्या कहा पढ़ें

सीएम उद्धव ठाकरे के फैसले पर कंगना ने दी अपनी प्रतिक्रिया, क्या कहा पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम उद्धव ठाकरे के फैसले पर कंगना ने दी अपनी प्रतिक्रिया, क्या कहा पढ़ें

महाराष्ट्र में बार-रेस्टोरेंट खोलने और मंदिर बंद रखने को लेकर राजनीति गरमाई हुई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस फैसले पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार के इस फैसले की आलोचना की है। साथ ही उद्धव ठाकरे पर कंगना रणौत ने एक बार फिर से गुस्सा जाहिर किया है।

https://www.instagram.com/p/CFyg-c1FiM0/

बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने धर्म का हवाला देते हुए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान किया था।

https://www.instagram.com/p/CGCbMk_gifn/

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से सभी पुरानी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। हाल ही में सना ने एक पोस्ट साझा किया जिस पर यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

बॉलीवुड के चार एसोसिशन सहित 34 फिल्म निर्माता दो निजी चैनलों पर गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। बॉलीवुड के इस कदम को लेकर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कोई इसे सही बता रहा है तो कोई इसकी आलोचना कर रहा है।

हाल ही में जब फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इसे लेकर बॉलीवुड पर निशाना साधा तो निर्माता और अभिनेता निखिल द्विवेदी ने उन्हें जवाब दे दिया।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने बीत चुके हैं। देश की तीन बड़ी जांच एजेसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं लेकिन फिर भी इसमें कोई निष्कर्म निकलकर सामने नहीं आ सका है। इस बात से सुशांत के फैंस काफी निराश हैं।

https://www.instagram.com/p/CGNwut4JdvK/

अभिनेता शेखर सुमन इस केस में शुरुआत से ही न्याय की मांग करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा सुशांत को बिहार चुनाव में मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है।

खबर है कि जैकपॉट अभिनेता सचिन जोशी को मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2011 में हिंदी फिल्म अजान के साथ करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता को सोमवार रात मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया।  उन्हें हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...