1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कंगना रनौत की मां ने आंगन में अंगीठी का उठाया लुफ्त, एक्ट्रेस ने कही ये बात, पढ़ें

कंगना रनौत की मां ने आंगन में अंगीठी का उठाया लुफ्त, एक्ट्रेस ने कही ये बात, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कंगना रनौत की मां ने आंगन में अंगीठी का उठाया लुफ्त, एक्ट्रेस ने कही ये बात, पढ़ें

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो देश-दुनिया के अपडेट्स पर लिखने के साथ अपनी फैमिली से जुड़ी बातें भी शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी मां की एक मजेदार तस्वीर पोस्ट की है।

जिसे देख फैंस उनके इस जुगाड़ को सलाम करेंगे। दरअसल, इन दिनों ठंड की मार से सभी का दिल दहल गया है, हर किसी को गरम दिन का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में ठंड की वजह से कंगना की मां का किचन ठंडा था और उन्होंने इसके लिए मजेदार जुगाड़ लगाया।

इसके लिए कंगना की मां ने घर के आंगन में अंगीठी के साथ जो किचन सेटअप बनाया वो काफी इंट्रेस्टिंग है। कंगना ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनकी मां ने हवन कुंड में आग जलाकर उसके ऊपर स्टोव का स्टैंड रखा है, और इसके ऊपर उन्होंने तवा रखा हुआ है जिसपर वो मक्के की रोटियां बना रही हैं। कंगना की मां कल्छी से उन रोटियों को पलटती नजर आ रही हैं।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1352444473133969410?s=20

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में बताया, ”मां से बात की उन्होंने बताया, किचन बहुत ठंडा है तो बाहर धूप में अंगीठी पर खाना बना रही हूं। मुझे उत्सुकता हुई, जब मैंने देखा तो अपनी हंसी नहीं रोक पाई, देसी जुगाड़ से बढ़कर कोई जुगाड़ नहीं है। इस काम की खोज के लिए मां पर गर्व है।”

कंगना रनौत ‘थलाइवी’ में नजर आने वाली हैं। ‘थलाइवी’ में कंगना रनौत जयललिता का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा वो ‘तेजस’ में वह एयरफोर्स पायलट के रोल में दिखेंगी। इस फिल्म में कंगना रनौत जासूस का रोल प्ले कर रही हैं, जिसका नाम एजेंट अग्नि है। इसके अलावा कंगना की फिल्म धाकड़ भी आने वाली है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...