1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. कंगना ने दिया बुक राइटर को धोखा, बन गई चोरनी !, जानिए कैसे

कंगना ने दिया बुक राइटर को धोखा, बन गई चोरनी !, जानिए कैसे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कंगना ने दिया बुक राइटर को धोखा, बन गई चोरनी !, जानिए कैसे

बॉलीवुड पर अक्सर स्टोरी चुराने का आरोप लगता है। अब एक बार फिर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत पर कहानी चुराने का आरोप लगा है।

कंगना ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ की घोषणा की थी, ये फिल्म कश्मीर की एक रानी दिद्दा की कहानी है जो अपनी बहादुरी और समझदारी के लिए जानी जाती थीं। कंगना ने जब अपनी मूवी का ऐलान किया उसके बाद अब जाने माने लेखक और मीडियाकर्मी आशीष कौल ने आरोप लगाया है। आशीष कौल ने कंगना पर उनकी किताब Didda: The Warrior Queen Of Kashmir से प्रेरित होकर फिल्म बनाने का आरोप लगाया है।

आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब एक्ट्रेस कंगना रनौत पर कहानी चोरी का आरोप है, इससे पहली भी कंगना पर कहानी करने का आरोप लगा है। और इस बार ये आरोप Didda: The Warrior Queen Of Kashmir किताब के राइटर आशीष कौल ने लगाया है।

आशीष कौल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा,” मुझे इस बात का काफी दुख है कि जिसे मैंने एक NATIONALIST WOMAN समझा, उसी ने मेरे साथ धोखा किया। मैं एक कश्मीरी ब्राह्मण हूं और कंगना ने जिस तरह से कश्मीरियों की समस्यों की तरफ देश का ध्यान आर्किषित किया था। उसे देखते हुए लग रहा था कि कंगना हमारे दुख को समझती और कश्मीरी हिन्दू भी उन्हे काफी आदर देने लगे थे. लेकिन जिस तरफ उसने मेरी कहानी चुराई फिर मुझे की झूठा साबित करने की कोशिश की। उसे देखते हुए लगता है कि शायद हमने गलत इंसान को अपनी हीरो समझ लिया था।”

उन्होंने बताया, ”सारी दुनिया जानती है कि दिद्दा की कहानी मेरे परिवार को विरासत में मिली थी। मैंने ये कहानी अपनी नानी से सुनी थी, जिसके बाद मैंने सालों मेहनत करके इस पर ना सिर्फ किताब लिखी बल्कि इस कहानी को फिल्म राइटर्स एसोसिएशन और दिल्ली में जाकर कॉपी राइट भी करवाया. लेकिन इतना सब करने के बावजूद भी कंगना और फिल्म निर्माता कमल जैन मुझे गलत साबित कर मेरी ही कहानी चुरा कर फिल्म बनाने जा रहे है जो वाकई दिल दुखाने वाली बात है।”

आशीष कौल कहते हैं, ”ज्यादातर मामलों में जब फिल्म बनकर तैयार हो जाती है तब लेखक अपना हिस्सा मांगने और फिल्म को रुकवाने के लिए आगे आते हैं। लेकिन मैं फिल्म बनने से पहले ही आगे आ गया हूं, क्योंकि मुझे ना तो अपना नाम चमकाना है और ना ही कंगना से कोई पैसे चाहिए। मैं चाहता हूं कि लोगों को सही बात का पता चले। मैं उम्मीद करता हूं कि कंगना या उनकी टीम मुझसे इस विषय में बात करेगी और अगर अगर कंगना ऐसा नहीं करती हैं तो इस फिल्म के खिलाफ मैं लीगल एक्शन लेने के लिए मजबूर हो।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...