1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. 12 मिनट 51 सेकंड में रोड़ रेस पूरी करके जोशुआ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

12 मिनट 51 सेकंड में रोड़ रेस पूरी करके जोशुआ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
12 मिनट 51 सेकंड में रोड़ रेस पूरी करके जोशुआ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

सोमवार को हुई 5 किलोमीटर रोड़ रेस में युगांडा के जोशुआ ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जोशुआ ने मोनाको में हुई 5 किलोमीटर रोड़ रेस को 12 मिनट 51 सेकंड में पूरा करके यह रिकॉर्ड बनाया है।

इस जीत के साथ ही 23 वर्षीय जोशुआ ने 27 सेकंड से केन्या के रोनक्स किचरूटो का रिकॉर्ड तोड़ा है। केन्या के रोनक्स किचरूटो ने इससे पहले पिछले महीने 13.18 सेकंड में रोड़ रेस को पूरा करके यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

तो वही दूसरे खिलाड़ी फ्रांस के जिमी ग्रेसियर 13.18 सेकंड के साथ यूरोपियन रिकॉर्ड के मुताबिक दूसरे और निक गोलब 13.27 सेकंड ब्रिटिश रिकॉर्ड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बता दें जोशुआ ने दिसंबर में दस किमी रोड रेस में 26:38 सेकंड का समय निकालकर केन्या के लियोनार्ड कोमोन को 2009 में बनाया गया 26 मिनट 44 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...