फिल्म डायरेक्टर साजिद खान पर दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की बहन करिश्मा ने गंभीर आरोप लगाये हैं। करिश्मा के मुताबिक साजिद ने जिया को काफी सेक्शुअल हैरस किया था।
आपको बता दे की, एक चैनल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान पर बेस्ड एक टीवी प्रोग्राम जारी किया था जिसे सिर्फ युनाइटेड किंगडम में रिलीज किया गया है। इस वेब सीरीज के एक एपिसोड में जिया खान की बहन करिश्मा ने फिल्म डायरेक्टर साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान के ऊपर हाल ही में एक चैनल ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। जिसके बाद जिया खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। जिया खान ने 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी।
https://twitter.com/siddanthdaily/status/1350959307718881282?s=20
उनकी मौत को करीब सात साल का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। हाल ही में जिया की डॉक्यूमेंट्री का दूसरा पार्ट सामने आया है। जिसमें जिया की बहन ने साजिद खान को लेकर कई खुलासे किए हैं।
करिश्मा के मुताबिक, साजिद खान के किए दुर्व्यवहार के बाद जिया बुरी तरह टूट गई थीं। वह जैसे ही घर पहुंचीं रोने लगीं। यही नहीं, साजिद खान ने उनके साथ भी गलत करने की कोशिश की थी।
करिश्मा ने इस पूरी घटना के बारे में बात करते हुए कहा- ‘रिहर्सल चल रही थी और वह स्क्रिप्ट पढ़ रही थी। तभी उसने ने उसे टॉप और ब्रा उतारने के लिए कहा। वह बुरी तरह घबरा गई। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। वह यह सोचकर परेशान हो गई थी कि फिल्म शुरू होने से पहले यह हाल है। घर आकर वह खूब रोई थी।’
करिश्मा ने आगे कहा- ‘उसे इन सबके बाद भी वो फिल्म करनी पड़ी। उसने कहा कि मेरा कॉन्ट्रेक्ट है। अगर मैंने बीच में फिल्म छोड़ी तो वह मुझे बदनाम कर देंगे और मेरा करियर भी खत्म कर देंगे। अगर फिल्म में रही तो सेक्शुअल हैरेसमेंट होगा और अगर छोड़ दी तो करियर खत्म हो जाएगा। इन सबके बाद भी उसे फिल्म करना पड़ा। उसने मेरे साथ भी गलत करने की कोशिश की थी।