1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ड्रग्स मामले में जावेद अख्तर ने दी अपनी प्रतिक्रिया, इस तहर रखी अपनी बात

ड्रग्स मामले में जावेद अख्तर ने दी अपनी प्रतिक्रिया, इस तहर रखी अपनी बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ड्रग्स मामले में जावेद अख्तर ने दी अपनी प्रतिक्रिया, इस तहर रखी अपनी बात

ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद से ही निर्माता-निर्देशक करण जौहर के घर साल 2019 में हुई पार्टी एक बार फिर चर्चा में है। वीडियो वायरल होने के बाद से ही पार्टी में मौजूद सितारों पर ड्रग्स लेने के आरोप लगते रहे हैं।

अब जब एनसीबी सुशांत की मौत में ड्रग कनेक्शन की जांच कर रही है तो इस पार्टी के वीडियो की जांच को लेकर बार-बार सवाल उठ रहे हैं। इस बीच मशहूर गीतकार जावेद अख्तर  करण जौहर के समर्थन में उतर आए हैं।

जावेद अख्तर ने करण जौहर की पार्टी का जिक्र करते हुए मीडिया चैनल्स पर किसानों के प्रदर्शन को कवर ना करने पर हमला बोला है।

जावेद अख्तर ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘अगर करण जौहर अपनी पार्टी में कुछ किसानों को भी बुला लेत तो टीवी चैनल्स के लिए जिंदगी आसान हो जाती।

उन्हें किसानों के प्रदर्शन और करण जौहर की पार्टी में से किसी एक को चुनना नहीं पड़ता! मीडिया कवरेज को देखकर लगता है जैसे कि करण की पार्टी हमारे चैनल्स की दूसरी सबसे फेवरेट ‘पार्टी’ है.’ लेकिन, अपने इस ट्वीट के बाद एक बार फिर जावेद अख्तर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

https://twitter.com/LaxmanVenkatra2/status/1310121942079270912?s=20

जावेद अख्तर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘करण जौहर की ड्रग्स वाली पार्टी में एक जोया अख्तर भी तो हैं.’ वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘लगता है करण की पार्टी में जोया ने भी पुड़िया ली है. इसलिए इनको तकलीफ हो रही है।

वहीं एक ने लिखा- ‘सर जोया अख्तर का NCB अपॉइंटमेंट कब है? वह ड्रगी रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट कर रही है. सही है ना? यही प्रॉब्लम है आप लोगों की, जब अपने पर आती है तो सोशल सर्विस याद आ जाती है.’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...