कोरोना काल में अब सब कुछ धीरे-धीरे खुलने लगा है। अनलॉक के नए चरण में अब सिनेमाघर भी खोलने की मंजूरी दे दी गई है।
15 अक्टूबर से सिनेमाघर 50 फीसदी स्ट्रेंथ के साथ खुल जाएंगे। ऐसे में फ़िल्मों के निर्माण में भी तेजी दिखने को मिल रही है। एक बाद एक कलाकार अपने काम पर वापस लौट रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने भी वापस से शूटिंग के लिए सेट ज्वॉइन कर लिया है।
https://www.instagram.com/p/CGQN9ZqM0fF/
जैकलीन फर्नांडिस के काम पर लौटने की जानकारी खुद इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने एक सेल्फी अपने फैंस के साथ शेयर की है। मिरर की सहायता से ली गई तस्वीर में जैकलीन के साथ पूरा क्रू दिख रहा है।
https://www.instagram.com/p/CFzgw2YsAtm/
जैकलीन के अलावा पूरा क्रू मास्क और किट में नज़र आ रहा है। फोटो शायद वैनिटी में खींची गई है। वहीं, जैकलीन के सामने मैकअप का सामान रखा हुआ है। इस फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा- ‘मैं भूल गई थी कि शूट की लाइफ मस्त होती है। वापसी के लिए शुक्रगुजार हूं।’
https://www.instagram.com/p/CFMc6kBsWer/
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही जैकलीन शूटिंग शुरू करने वाली थीं। लेकिन शेट पर कुछ क्रू मेंबर्स कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद शूट को अचानक ही रोक दिया गया। अब वापस पूरी सुरक्षा के साथ जैकलीन वापस आई गई हैं।
हालांकि, वह अभी किसी फ़िल्म की शूटिंग नहीं कर रही हैं। बल्कि वह ब्रॉन्ड और कामर्शियल्स की शूटिंग कर रही हैं।