1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ISRO चीफ ने बताई 2020 की योजना, चंद्रयान-3 और गगनयान पर चल रही तैयारी

ISRO चीफ ने बताई 2020 की योजना, चंद्रयान-3 और गगनयान पर चल रही तैयारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ISRO चीफ ने बताई 2020 की योजना, चंद्रयान-3 और गगनयान पर चल रही तैयारी

नए साल के मौके पर ISRO एक बार फिर से पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाला है। क्योंकि नए साल के मौके पर इसरो के चीफ के. सिवन ने देशवासियों के सामने इस साल के लक्ष्य और योजनआएं पेश किया है। उन्होंने इस साल यानी 2020 में गगनयान और चंद्रयान-3 मिशन की तैयरियों के बारे में बताया है।

इसके साथ ही इसरो चीफ ने यह भी कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के जरिए हमारी कोशिश देशवासियों के जीवन को और बेहतर बनाने की है। उन्होंने कहा कि, दोनों महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के लिए ज्यादातार तैयारी पीछले साल ही कर ली गई है।

सिवन ने कहा कि गगनयान मिशन के लिए 4 अंतरिक्षयात्रियों की पहचान हो गई है। इसरो चीफ ने बताया कि 2019 में गगनयान मिशन पर हमने अच्छी प्रगति हासिल की है। इस मिशन के लिए चार अंतरिक्षयात्री चुने गए हैं और जानकारी के तीसरे हफ्ते से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि गगनयान के लिए नेशनल अडवाइजरी कमिटी बनाई गई है।

इसरो चीफ ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि, चंद्रयान-3 प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। और इसपर काम भी शुरू हो चुका है। इसका कॉन्फिगरेशन चंद्रयान-2 की तरह ही होगा। इसमें भी लैंडर और रोवर होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...