1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ISL 2020: लगातार तीसरी बार फाइनल में एटीके, खिताबी मुकाबला चेन्नइयन से होगा

ISL 2020: लगातार तीसरी बार फाइनल में एटीके, खिताबी मुकाबला चेन्नइयन से होगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ISL 2020: लगातार तीसरी बार फाइनल में एटीके, खिताबी मुकाबला चेन्नइयन से होगा

रविवार 8 मार्च को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में दो बार के चैंपियन एटीके एफसी ने मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू एफसी को हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। तीसरी बार फाइनल में पहुंचे एटीके का सामना दो बार के एक अन्य चैम्पियन चेन्नइयन एफसी से 14 मार्च को गोवा में होगा।

बताते चलें कि, डोविड विलियम्स ने दो गोल दागे, पहला 63वें मिनट में और दूसरा गोल उन्होंने 79वें मिनट में दाग कर इंडियन सुपर लीग के सेमीफाइनल में एकीटे को जगह दिलाई। एक गोल रॉय कृष्ण ने 30 वें मिनट में किया। वहीं बंगलूरू को सेमिफानल के दूसरे चरण में 3-2 के अंतर से मात देकर एटीके ने फाइनल में जगह बना ली।

वहीं उससे पहले बंगलूरू ने पहला चरण 1-0 से अपने नाम किया। बंगलुरू के लिए एकमात्र गोल आशिक ने पांचवें मिनट में किया। अब फाइनल में एटीके के सामने चेन्नइयन एफसी की कड़ी चुनौती होगी। यह फाइनल मुकाबला रविवार 14 मार्च को खेला जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...