इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-13, 29 मार्च से शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। बता दें इस सीजन मैचों के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार को सिर्फ एक मुकाबला होगा। जिसकी वजह से यह सीजन एक सप्ताह अधिक चलेगा। 6 दिन में सिर्फ दो मैच होंगे और ये सभी मैच रविवार को ही होंगे।

आईपीएल का पिछला सीजन 44 दिन तक चला था लेकिन इस बार 50 दिन चलेगा। सीजन-13 का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इस बार राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी को अपने दूसरे घरेलू मैदान के लिए चुना है। बता दें यह सीजन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज के बाद शुरू होगा।

राजस्थान रॉयल्स जिसने अपना दूसरा घरेलू मैदान गुवाहाटी को चुना है वह अपना दूसरा और तीसरा मैच गुवाहाटी के मैदान पर करवाना चाहता है। हालांकि राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन ने टीम फ्रैंचाइजी के होम बेस को जयपुर से हटाने पर आपत्ति जताई है। असोसिएशन ने इसके खिलाफ अदालत में अपील दायर की है।